फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   one died from corona

कोरोना पीड़ित बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Thu, 08 Oct 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
one died from corona
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात संकलित रिपोर्ट में जगदीशपुर के कठौरा गांव के बुजुर्ग की असैदापुर स्थित लेवल-टू अस्पताल में मौत होने की बात कही गई है। साथ ही एक कलेक्ट्रेट कर्मी समेत 27 नए लोगों को कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। बुजुर्ग की मौत के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में पांच मई से प्रवासी श्रमिक के संक्रमित होने का सिलसिला थमने के बजाए जिले में सामुदायिक संक्रमण के रूप में फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते तीन दिन में एंटीजन, रैपिड जांच व टूॅनॉट मशीन से की गई 1,335 की जांच रिपोर्ट संकलित होकर बुधवार देर शाम जिला प्रशासन को मिली।
विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया गया है कि जगदीशपुर के कठौरा निवासी असरार अली (70) की तबीयत खराब होने पर मंगलवार रात जगदीशपुर सीएचसी में उनकी कोविड जांच हुई थी। जांच में पॉजिटिव मिलने के बाद असरार को जिला मुख्यालय स्थित लेवल-टू अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान बुधवार देर शाम उनकी मौत हो गई। बुधवार देर रात मिली रिपोर्ट में कलेक्ट्रेट कर्मी समेत 27 स्थानीय लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में जगदीशपुर व जामो विकासखंड के पांच-पांच, सिंहपुर, संग्रामपुर, गौरीगंज व मुसाफिरखाना ब्लॉक के तीन-तीन, भेटुआ व शाहगढ़ के दो-दो तथा अमेठी ब्लॉक का एक का स्थानीय नागरिक पॉजिटिव मिले। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,532 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 2,209 ठीक हो चुके हैं तो 23 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 300 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेट में हैं, जिनका उपचार व निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed