{"_id":"61ccb5d5b953d65cc356adfe","slug":"omicron-alert-vaccination-drive-speed-up-amethi-news-lko611135312","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन के डर से वैक्सीनेशन और जांच हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन के डर से वैक्सीनेशन और जांच हुई तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। ओमिक्रॉन और कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड जांच और वैक्सीनेशन का कार्य तेज हो गया है। ओमिक्रॉन की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कैंप लगाकर जांच वैक्सीनेशन के साथ ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
देश में ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों को देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। संक्रमण की रोकथाम को लेकर शासन के निर्देश पर कोरोना जांच का कार्य तेज कर दिया गया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कैंप लगाकर स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें लोगों की एंटीजन व आरटीपीसीआर की जांच कर रही हैं। संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में प्रतिदिन 2500 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।
कोविड प्रभारी डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि प्रतिदिन करीब 1200 आरटीपीसीआर व एक हजार एंटीजन जांच की जा रही है। प्रतिदिन 12 हजार से अधिक को वैक्सीन लगाई जा रही है। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जन जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ पुलिसकर्मियों व शिक्षा विभाग की ओर से अभियान चलाकर ओमिक्रॉन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने निगरानी समितियों को अलर्ट कर दिया है। 754 निगरानी समितियों के सदस्य गांव में बाहर से आने वालों पर निगरानी रख रहे हैं। इसके साथ ही विदेश से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। निगरानी समिति के सदस्य प्रतिदिन गांव में भ्रमण कर संक्रमण एवं बीमार को चिन्ह्ति कर रहे हैं। संदिग्ध मिलने पर तत्काल जांच कराते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजे जाने का निर्देश दिया गया है।
सीएमओ डॉ. सीमा मेहरा ने बताया कि ओमिक्रॉन से निपटने के लिए जिले में सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के दिशा निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन किया जा रहा है। जांच, वैक्सिनेशन का कार्य तेज कर दिया गया है। इसके साथ क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।