फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   oldman murder

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

Thu, 08 Oct 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
oldman murder
गौरीगंज (अमेठी)। सगे भाई से चल रहे भूमि विवाद की वजह से अपनी भांजी के घर रह रहे बुजुर्ग की बुधवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भांजी की तहरीर पर बुजुर्ग के सगे भतीजे व उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के धम सिंह का पुरवा मजरे किटियावां निवासी श्रीकृष्ण श्रीवास्तव (68) का अपने सगे भाई हरि श्रीवास्तव व भतीजे रामजी श्रीवास्तव से भूमि व संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। श्रीकृष्ण के परिवार में किसी और के नहीं होने तथा परिवार में विवाद की वजह से वे अक्सर गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के महिमापुर स्थित अपनी भांजी साधना श्रीवास्तव की ससुराल में रहते थे।
विज्ञापन

बुधवार रात भी वे भोजन करने के बाद बरामदे में सोए थे। रात करीब दो बजे के आसपास श्रीकृष्ण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान श्रीकृष्ण की चीख-पुकार पर परिवार वाले उनके पास पहुंचेे तो उनकी मौत हो चुकी थी। भांजी के परिवार वालों के हल्ला-गुहार पर जब तक गांव वाले मौके पर पहुंचते हमलावर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या से दहशत में आए लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पूरे घटनाक्रम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। भांजी की तहरीर पर पुलिस ने बुजुर्ग के भतीजे रामजी और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। एसपी दिनेश सिंह ने भी घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया।

शनिवार को भी हुआ था विवाद
तहरीर के अनुसार पिछले शनिवार को श्रीकृष्ण भांजी के पुत्र गुंजन के साथ अपने गांव गए थे। वहां रामजी से उन्होंने अपना हिस्सा मांगा। नहीं देने पर अपने हिस्से की भूमि बेचने की बात श्रीकृष्ण ने कही। इस बात को लेकर रामजी से उनकी कहासुनी भी हुई। वापस आने के बाद रामजी ने उनकी भांजी के पास फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed