फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Old woman hit by bike, dies

Amethi News: बाइक की चपेट में आई वृद्धा, मौत

Mon, 05 Jan 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 05 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Old woman hit by bike, dies
अमेठी सिटी। गौरीगंज के पूरे बान कटरा लालगंज मोहल्ले की रहने वाली नूरजहां (69) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह टिकरिया में संचालित चूड़ी की दुकान से पानी लेने के लिए गौरीगंज-अमेठी मार्ग पार कर रही थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रही बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन



मृतका के पति मोहम्मद सरीफ ने बताया कि वह टिकरिया चौराहे पर पत्नी नूरजहां के साथ चूड़ी की दुकान करते हैं। रविवार को उनकी पत्नी पानी लेने के लिए गौरीगंज-अमेठी मार्ग पार कर रही थीं। उसी समय तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद बाइक चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।
विज्ञापन



आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल नूरजहां को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। नूरजहां की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पति मोहम्मद सरीफ का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को नहीं दी गई। गौरीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed