फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Officers self will check the facilities of Basic schools

अब अफसर खुद संभालेंगे परिषदीय स्कूलों का जिम्मा

Tue, 17 May 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Officers self will check the facilities of Basic schools
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों को सुविधा से लैस कर बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शासन ने नई पहल शुरू की है। कवायद के तहत जिले से लेकर ब्लॉक पर कार्यरत अफसरों को एक-एक स्कूल की जिम्मेदारी दी गई है। जिम्मेदारी पाने वाले अफसरों में डीएम भी शामिल हैं। अफसरों को आवंटित स्कूल का नियमित निरीक्षण करते हुए सुविधा की मौजूदगी तथा शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन में सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट (प्राथमिक व उच्च प्राथमिक एक ही परिसर में) परिषदीय स्कूल संचालित किये जाते हैं। संचालित स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में 1.90 लाख पंजीकृत बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विभाग ने शासन के निर्देश पर नई योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अफसरों को आवंटित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूल को शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन तथा भौतिक परिवेश/सुविधाओं (प्रसाधन, पेयजल, क्रीड़ा प्रांगण, कक्षा-कक्षा, किचेन, वाचनालय व स्मार्ट क्लास) से लैस किया जाएगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए जिले से लेकर ब्लॉक स्तर के अफसरों को एक-एक स्कूल की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामित अफसरों को आवंटित स्कूल का नियमित निरीक्षण करते हुए शिक्षा विभाग की ओर से संचालित योजना का लाभ पंजीकृत बच्चों को दिलाने के साथ शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाते हुए शिक्षण कार्य में सहयोग बेसिक शिक्षा विभाग को रिपोर्ट करना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में अफसरों को पत्र जारी किया गया है।
पत्र में शासन की मंशा के अनुसार शत प्रतिशत बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के साथ निजी स्कूल की तर्ज पर परिषदीय स्कूल संचालित करने में सहयोग करने को कहा है। सभी अफसरों को स्कूल का नियमित भ्रमण कर शैक्षिक व्यवस्था के साथ स्कूल को अवस्थापना सुविधा से लैस करते हुए कमी मिलने पर विभाग को रिपोर्ट देने के साथ कमियों के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संस्तुति करने को कहा गया है।
शैक्षिक स्तर में होगा सुधार : बीएसए
बीएसए डॉ. अरिवंद कुमार पाठक ने बताया कि अफसरों के स्कूल गोद लेने से शैक्षिक स्तर में सुधार होगा। शिक्षक समय से स्कूल पहुंच कर शिक्षण कार्य करेंगे तो कायाकल्प के तहत स्कूल को सुविधाओं से लैस करने के लिए संचालित निर्माण कार्य भी मानक के अनुसार पूरे होंगे।
इन बड़े अफसरों को मिली जिम्मेदारी
योजना के तहत जिन बड़े अफसरों को स्कूल में सुधार की जिम्मेदारी दी गई है उसमें डीएम के अलावा सीडीओ भी शामिल हैं। डीएम को अमेठी ब्लॉक का उच्च प्राथमिक स्कूल सरायखेमा, सीडीओ को गौरीगंज ब्लॉक प्राथमिक स्कूल धनी जलालपुर आवंटित किया गया है।
इसी तरह सीएमओ को गौैरीगंज ब्लॉक का प्राथमिक स्कूल सैंठा, वरिष्ठ कोषाधिकारी को गौरीगंज ब्लॉक प्राथमिक स्कूल मिश्रौली, डीडीओ को गौरीगंज ब्लॉक का कंपोजिट स्कूल मनीपुर, पीडी को गौरीगंज ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल संभावा, डीपीआरओ को गौरीगंज ब्लॉक का यूपीएस पूरे परमानंद शुक्ल, सीवीओ को गौरीगंज ब्लॉक का प्राथमिक स्कूल बरनाटीकर, डीएसटीओ को गौरीगंज ब्लॉक का यूपीएस संभावा, जिला सूचना अधिकारी को गौरीगंज ब्लॉक का यूपीएस पूरे रामदीन पंडरी, जिला क्रीड़ाधिकारी को अमेठी ब्लॉक का प्राथमिक स्कूल वियसिया, डीएसटीओ को प्राथमिक स्कूल मऊ, डीआईओएस को गौरीगंज ब्लॉक का प्राथमिक स्कूल पूरे पलटन, बीएसए को गौरीगंज ब्लॉक का सारीपुर व बहादुरपुर ब्लॉक का निगोहा, एक्सईएन विद्युत प्रथम को प्राथमिक स्कूल भोला पंडरी, तथा एक्सईएन खंड द्वितीय को पूरे भोला प्रथम, एक्सईन विद्युत जगदीशपुर को सरेसर तथा एक्सईएन विद्युत तिलोई को प्राथमिक स्कूल पाकर गांव आवंटित किया गया है।

एक्सईएन लोक निर्माण विभग को शाहगढ़ ब्लॉक का प्राथमिक स्कूल लोनार तो एक्सईएन प्रांतीय खंड को प्राथमिक स्कूल अफुइया, एक्सईएन आरईडी को प्राथमिक स्कूल एचएएल, तथा डीपीओ को प्राथमिक स्कूल त्रिलोकपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed