{"_id":"61f579015d4c9e54115c627a","slug":"officers-nominated-for-training-of-personnel-amethi-news-lko6155439105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्मिकों के प्रशिक्षण को नामित किए गए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्मिकों के प्रशिक्षण को नामित किए गए अफसर
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण दो से चार फरवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी को आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराने के अलावा कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए अलग-अलग अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है।
सीडीओ/नोडल अधिकारी कार्मिक डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु नियुक्त समस्त मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण दो फरवरी से चार फरवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक दो पालियों में मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज एवं इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज में आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण को सकुशल संपन्न कराने के लिए एएसपी को प्रशिक्षण स्थल पर शांति व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह उप जिला निर्वाचन अधिकारी को जनरेटर की व्यवस्था के साथ एक्सटेंशन बोर्ड, साउंड सिस्टम, 50 मेज-कुर्सी, दीवार पर लगाने के लिए सफेद पर्दा, स्ट्रेप सील, सील पेपर स्पेशल टैग, परिसर के मध्य एक मंच का निर्माण कराने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें 700 कुर्सी डायस के सामने लग सकें।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्हें चार मेज साउंड सिस्टम, 20 वीआईपी कुर्सी के साथ प्रशिक्षण के फ्लैक्सी बैनर की व्यवस्था करने को कहा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी को थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर, मास्क, वैक्सीनेशन हेतु टीम, हेल्प डेस्क मय बैनर सहित एंबुलेंस विशेषज्ञ समेत ड्यूटी में लगे कार्मिकों की कोविड-19 की जांच (आरटीपीसीआर) हेतु टीम की व्यवस्था करने को कहा गया है। डीडीओ को सिटिंग प्लान उपस्थिति एवं अन्य व्यवस्था, बीएसए को स्वयं उपस्थित रहते हुए प्रशिक्षण कक्षों में उपस्थिति लेने हेतु 20 शिक्षकों/व बीईओ की तैनाती व्यवस्था सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड गौरीगंज को प्रशिक्षण की तिथियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने, डीपीआरओ को प्रशिक्षण कक्षों में कंट्रोल यूनिट बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट पहुंचाने तथा वापस लाने हेतु 20 सफाईकर्मी की व्यवस्था, अधिशासी अभियंता आरईडी को कंट्रोल, बैलेट, वीवीपैट यूनिट 60-60 अदद की व्यवस्था करने, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गौरीगंज को प्रशिक्षण स्थल की प्रतिदिन साफ-सफाई, पेयजल, सचल पुरुष/महिला प्रसाधन, प्रशिक्षण स्थल के बाहर चूना आदि का छिड़काव करने की व्यवस्था करने को कहा गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी को मास्टर ट्रेनर एवं अन्य सहयोगी कार्मिकों हेतु हल्के नाश्ते, चाय/लंच एवं पानी आदि की व्यवस्था, प्रशिक्षण प्रभारी अजय सिंह को प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर के साथ आवश्यक संशोधनों सहित प्रशिक्षण को ससमय संपन्न कराने की व्यवस्था तथा जिला अग्निशमन अधिकारी को प्रशिक्षण स्थल पर प्रतिदिन फायर ब्रिगेड की व्यवस्था हेतु उपरोक्त 12 अधिकारियों को नामित करते हुए उन्हें सौंपे गए दायित्वों को ससमय पूर्ण कराते हुए कार्मिकों की सूची तथा मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।