फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Officers arrived to investigate, branch manager fainted

Amethi News: जांच को पहुंचे अधिकारी, बेहोश हुए शाखा प्रबंधक

Fri, 30 Aug 2024 04:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 30 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived to investigate, branch manager fainted
बेहोश पड़े शाखा प्रबंधक का इलाज करते डॉक्टर
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के महोना बाजार में स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे बैंक अफसरों को देख वहां के शाखा प्रबंधक अचानक बेहोश हो गए। दावा किया जा रहा है कि निरीक्षण को पहुंचे अफसर की अभद्रता से शाखा प्रबंधक बेहोश हुए थे। हालांकि इस संबंध में कोई तहरीर व शिकायत नहीं की गई है। शाखा प्रबंधक के बेहोश होने पर वहां मौजूद बैंक ग्राहकों ने प्रदर्शन किया। जिन्हें पुलिस ने समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के महोना बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा का निरीक्षण के लिए बृहस्पतिवार सुबह उपक्षेत्रीय प्रबंधक राधेश्याम मुराव, जाफरगंज बैंक शाखा के प्रबंधक कनिष्क कुमार संग पहुंचे। बैंक में ग्राहकों की भीड़ थी। सूत्रों का कहना है कि निरीक्षण टीम के पहुंचने के बाद शाखा प्रबंधक अंकित जायसवाल अचानक बेहोश हो गए। मौजूद सूत्रों का दावा है कि निरीक्षण करने पहुंची टीम में शामिल एक अफसर ने शाखा प्रबंधक से बात करते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन

आहत होकर शाखा प्रबंधक के बेहोश होने की बात कही जा रही है। बेहोश शाखा प्रबंधक को सहकर्मियों ने सीएचसी पहुंचाया। उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाखा प्रबंधक को बेहोश देख बैंक में मौजूद ग्राहक राजीव मिश्रा, पिंकी तिवारी, दशरथ लाल, रईस अहमद, कमाल, रामराज, अफसार अहमद आदि भड़क गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली तहरीर
थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि बैंक ड्यूटी में मौजूद सिपाहियों द्वारा ग्राहकों को समझा बुझा कर प्रदर्शन शांत करवा दिया गया है। बैंक कर्मियों का विभागीय मामला था। तहरीर नहीं मिली है।


अभद्रता की नहीं जानकारी
क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन मेहरोत्रा ने बताया कि शाखा प्रबंधक द्वारा की गई खामियों की जांच करने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय उप प्रबंधक गए थे। अधिकारी दबाव के चलते वह कुछ असहज हो गए थे। अभद्रता करने की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed