फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   observer for elections posted in amethi

निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी को नामित हुए प्रेक्षक

Tue, 08 Feb 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
observer for elections posted in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आयोग ने प्रेक्षक नामित किए हैं। नामित प्रेक्षकों के साथ जिले में समन्वय स्थापित कर चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने लाइजनिंग अफसर तैनात किए हैं। प्रेक्षक व लाइजनिंग अफसर के नंबर सार्वजनिक करते हुए चुनाव से जुड़ी शिकायत करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत पांचवें चरण में शामिल जिले की चार विधानसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। प्रेक्षक की नियुक्ति के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र तिलोई में डॉ. गरिमा मित्तल को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

गरिमा का मोबाइल नंबर 8859335462 है। यह इंदिरा गांधी उड्डयन अकादमी फुरसतगंज में निवास करेंगी। विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर में आयोग ने प्रशांत कुमार पांडा को प्रेक्षक नामित किया है। नामित प्रेक्षक का मोबाइल नंबर 9013447561 है और वे बीएचईएल गेस्ट हाउस जगदीशपुर में निवास कर शिकायतों की सुनवाई करेंगे। विधानसभा क्षेत्र गौरीगंज में प्रेक्षक रवींद्रन हैं और इनका मोबाइल नंबर 8693882299 है। अमेठी विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोग ने सोनमोनी बोरह को प्रेक्षक नामित किया है। इनका मोबाइल नंबर 9993563532 है। नामित दोनों प्रेक्षक एचएएल गेस्ट हाउस मुंशीगंज में निवास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार संजिब कुमार पाउल को व्यय प्रेक्षक नामित किया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9477330432 है। पुलिस प्रेक्षक एसएच महावरकर मोबाइल नंबर 9930777100 की नियुक्ति आयोग से हुई है। यह दोनों प्रेक्षक भी मुंशीगंज स्थित एचएएल गेस्ट हाउस में निवास कर चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेंगे। सभी प्रेक्षक के साथ जिला प्रशासन ने लाइजनिंग अफसर नामित किया है। एडीएम ने जनसामान्य निर्वाचन से जुड़ी कोई भी शिकायत प्रेक्षक के मोबाइल नंबर पर दर्ज कराने की अपील की है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed