फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Objection to the nomination of Dr. Sanjay Singh and Maharaji

डॉ. संजय सिंह व महराजी के नामांकन पर आपत्ति

Wed, 09 Feb 2022 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Objection to the nomination of Dr. Sanjay Singh and Maharaji
25 : गौरीगंज : आरओ को भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह के नामांकन पर आपत्ति दाखिल करने बहू के साथ पहंचीं ? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा व सपा प्रत्याशी के खिलाफ बुधवार को आपत्ति दाखिल कर उनका नामांकन पत्र खारिज करने की मांग की गई है। भाजपा उम्मीदवार संजय सिंह के खिलाफ उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह (मौजूदा विधायक अमेठी) ने तो गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी देवी के विरुद्ध क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आपत्ति दाखिल की है।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। अपनी बहू शांभवी सिंह के साथ आरओ कक्ष में पहुंचीं गरिमा सिंह ने आरओ संजीव कुमार मौर्य से मिलकर उन्हें भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आपत्ति दी। गरिमा ने आपत्ति दाखिल कर भाजपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने की मांग की है। आपत्ति दाखिल करने के बाद मीडिया से मुखातिब गरिमा सिंह ने कहा कि उन्होंने आपत्ति पत्नी होने का स्थान, अस्तित्व, गौरव व सम्मान पाने के लिए किया है।
विज्ञापन

कहा कि शपथ पत्र में पत्नी के कॉलम में अमीता (पुराने सरनेम के साथ) को पत्नी का स्थान दिया गया है। यह मुझे कतई मंजूर नहीं है। कहा कि वह अपना स्थान और गौरव प्राप्त करना चाहती हैं। कहा कि मैं डॉ. संजय सिंह (महराज) की पत्नी हूं और रहूंगी। बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर के पास आपत्ति दाखिल कर चुकी हूं। अब आगे की कार्रवाई उन्हें करना है। मीडिया द्वारा भाजपा उम्मीदवार अपने पति डॉ. संजय सिंह का प्रचार करने के सवाल पर कहा कि अभी इस पर विचार नहीं किया है। पार्टी की वर्कर हूं जो आदेश-निर्देश होगा उसका पालन करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर अमेठी से समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। अमेठी निवासी राजेंद्र सिंह फौजी भी बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और आपत्ति दाखिल कर सपा उम्मीदवार का नामांकन निरस्त करने की मांग की है। आपत्ति करने करने के बाद उन्होंने बताया कि ईडी ने गायत्री प्रजापति के पूरे परिवार पर 55 करोड़ रुपये के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। महाराजी देवी द्वारा नामांकन के साथ गलत दाखिल शपथ दाखिल किया गया है। इसी आधार पर उनका नामांकन निरस्त करने की मांग की है। आरओ संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि दोनों आपत्तियां के क्रम में दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को 11 बजे दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्णय सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed