फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Number of corona infected patients decreased in the district

जिले में शून्य हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

Wed, 17 Feb 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Number of corona infected patients decreased in the district
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में पिछले दस माह से लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बुधवार को शून्य हो गई। जिस पर डीएम ने बचाव में सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को बधाई दी है। डीएम ने सभी से सजगता बरतते हुए नियमित रूप से सैंपलिंग कराने को कहा है।
विज्ञापन

देश में शुरू हुए कोरोना संक्रमण के बीच पांच मई को मुसाफिरखाना में अजमेर से आए एक जत्थे में शामिल महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। तब से लगातार पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला चलता रहा। संक्रमण से बचाव के लिए डीएम अरुण कुमार सीएमओ के साथ ही स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, पंचायत व परिषद के कर्मचारियों के साथ लगातार बैठक कर जिले भर में प्रचार-प्रसार के साथ बचाव व जागरूकता कार्यक्रम को संचालित कराते रहे।
विज्ञापन

इसके लिए कोरोना संभावित तथा बाहर से आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सभी की सैंपलिंग कराई जाती रही। परिणाम यह हुआ कि बुधवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या शून्य हो गई। जिले में एक भी मरीज नहीं होने पर डीएम ने सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी के साथ ही इस कार्य में लगे सभी अफसरों व कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को पूर्व की भांति क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए ऐसे संभावित लोगों की पहचान करते हुए तत्काल उनकी सैंपलिंग कराने को कहा है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक दो लाख 93 हजार 462 लोगों की सैंपलिंग कराई जा चुकी है। इसमें से दो लाख 83 हजार 963 लोग निगेटिव मिले तो तीन हजार 715 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से भी तीन हजार 679 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए तो 36 की मौत हो चुकी है।

डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने का भी काम चल रहा है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग में टीकाकरण के लिए चिह्नित सात हजार 870 स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष सात हजार 17 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से सीएमओ समेत 304 को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। फ्रंट लाइन वर्कर्स के रूप में चिह्नित 5,628 लोगों में से 2,014 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। वैक्सीन लगाने का काम निर्धारित तिथियों पर जिले में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed