{"_id":"69c2dcd958d12d56d703bc57","slug":"now-the-journey-to-vindhyachal-dham-will-be-easy-amethi-news-c-96-1-ame1012-161656-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विंध्याचल धाम की यात्रा अब होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विंध्याचल धाम की यात्रा अब होगी आसान
Wed, 25 Mar 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। विंध्याचल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब यात्रा आसान होने जा रही है। सड़क परिवहन निगम ने अमेठी डिपो से विंध्याचल धाम तक प्रतिदिन बस सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। यह बस सेवा अगले सप्ताह से शुरू होगी, जिससे श्रद्धालुओं को सीधी और नियमित यात्रा की सुविधा मिलेगी।
अमेठी डिपो से बस प्रतिदिन सुबह सात बजे रवाना होगी। रास्ते में करौंदी, टीकरमाफी, भादर, पीपरपुर, दुर्गापुर, लंभुआ, चांदा, ढकवा, जौनपुर, रामपुर, भदोही होते हुए औराई के रास्ते विंध्याचल धाम पहुंचेगी। दर्शन के बाद बस इसी मार्ग से वापस अमेठी लौटेगी, जिससे यात्रियों को आने और लौटने में सुविधा मिलेगी। अब तक विंध्याचल धाम जाने के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण श्रद्धालुओं को कई बार साधन बदलकर यात्रा करनी पड़ती थी।
नई बस सेवा शुरू होने से यह परेशानी काफी हद तक दूर होगी और सफर अधिक सरल बनेगा। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि सेवा शुरू होने से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। आवश्यकता के अनुसार आगे बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। इस व्यवस्था से मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को नियमित परिवहन सुविधा मिलेगी और यात्रा सुगम बनेगी।