फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Now evaluation of only 26,207 copies is left

Amethi News: अब सिर्फ 26,207 काॅपियों का मूल्यांकन बाकी

Sat, 25 Mar 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Now evaluation of only 26,207 copies is left
अमेठी। यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य जिले में समाप्ति की ओर है। जिले में अब तक 1.59 लाख काॅपियों का मूल्यांकन हो चुका है तो 26,207 कापियां का ही मूल्यांकन शेष है। शनिवार को दोनों केंद्रों पर 401 शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य पूरा किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से जिले में गैर जिले की हाईस्कूल की 98,165 तो इंटर की 87,762 कापियां मूल्यांकन के लिए भेजी गई है। 18 मार्च से शुरू मूल्यांकन कार्य में अब तक सामजिक शास्त्र, नागरिक शास्त्र, प्रारंभिक हिन्दी व व्यवसायिक विषय की काॅपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। हाईस्कूल में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, चित्रकला, गृहविज्ञान, कंप्यूटर विषय का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आकंड़ों के अनुसार शनिवार को रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में 161 शिक्षक व 37 प्रधान परीक्षक ने 12,317 कापियां का मूल्यांकन किया। अब तक कॉलेज में 73,569 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। सिर्फ 14,193 कापियों का मूल्यांकन शेष है। रणजंय इंटर कॉलेज में 153 शिक्षक व 50 प्रधान परीक्षक ने शनिवार को 7284 कापियों का मूल्यांकन किया। यहां पर आवंटित 98165 कापियों में 86151 कापियां अब तक जांची जा चुकी है। रणंजय इंटर कॉलेज में 12014 कापियों का ही मूल्यांकन शेष है। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया जिले में समय से दोनों केद्रों पर मूल्यांकन कार्य पूरा होगा। कैमरे की निगरानी में सचिव के निर्देशानुसार मूल्यांकन पूरा कार्य समाप्ति की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed