फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Notice to workers missing from health fair

Amethi News: आरोग्य मेले से गायब कर्मियों को नोटिस

Mon, 16 Oct 2023 11:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Oct 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
Notice to workers missing from health fair
अमेठी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को सभी पीएचसी और आयुष्मान भव के तहत सीएचसी में स्वास्थ्य मेला लगा। मेले में 2,873 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इस दौरान बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। उधर, सीएमओ ने मेले का निरीक्षण किया तो अनुपस्थित मिले कर्मियों को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के सभी 13 सीएचसी में आयुष्मान भव व 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। मेले में नामित 62 चिकित्सक व 241 पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में पहुंचे 7,865 मरीजों का उपचार डॉक्टरों ने किया। गंभीर रूप से बीमार 37 मरीजों को हायर सेंटर के लिए संदर्भित किया गया। मेले में आए 91 मरीजों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया गया। नामित चिकित्सकों ने मेले में आए लोगों को संक्रामक बीमारी से बचाव की जानकारी देते हुए ताजा भोजन व शुद्ध पानी पीने की सलाह दी।
विज्ञापन

गर्भावस्था व प्रसव कालीन सावधानी तथा तंबाकू सेवन रोकने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सीएमओ अंशुमान सिंह मेले के निरीक्षण को निकले। पीएचसी दखिनवारा आशा व आंगनबाड़ी अनुपस्थित मिले। संग्रामपुर स्थित सीएचसी पर आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले से आंगनबाड़ी कार्यकत्री नदारद रहीं। सरेसर पीएचसी पर डॉ. मनु विशेन सहित सभी स्टाफ मौजूद रहा। मरीजों की काफी भीड़ को देखते हुए सीएमओ ने 20 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सीएचसी संग्रामपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बुखार के मरीजों में नहीं आ रही कमी
भादर (अमेठी)। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगंज पर लगे जन आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
केनौरा गांव की अनारा देवी बुखार से पीड़ित थी। बताया की चिकित्सक ने ब्लड जांच करवाया टायफायड निकला। सभी दवाइयां स्वास्थ्य केंद्र से दी गई। मौजूद चिकित्सक ने कहा की 21 दिन दवा चलेगी। पानी उबालकर पिएं। आराम करने के साथ खान पान पर विशेष ध्यान दें। रामपुर गांव निवासी महादेव जन आरोग्य मेले में इलाज करवाने आए। बताया कि चिकित्सक ने जांचकर दवाइयां दी। दो बजे तक विभिन्न बीमारियों के 56 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर इलाज किया गया। जन आरोग्य मेले में चिकित्सक डाॅ. आशुतोष पांडेय,फार्मासिस्ट डाॅ. विनोद सिंह, एलटी अंजू सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed