फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Notice to two staff nurses of CHC Amethi

Amethi News: सीएचसी अमेठी की दो स्टाफ नर्सों को नोटिस

Thu, 15 Aug 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Aug 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Notice to two staff nurses of CHC Amethi
अमेठी सिटी। सीएमची अमेठी में प्रसव कराने के बाद महिला के तीमारदारों से पैंसा मांगने के मामले में बृहस्पतिवार को सीएचसी अधीक्षक ने दो स्टाफ नर्सों को नोटिस जारी किया है। मामले की जांच की जा रही है।अमेठी के विराहिमपुर निवासी हरिओम की पत्नी कमला और दूबेपुर निवासी सद्दाम हुसैन की पत्नी शिफा बानो को 12 अगस्त को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने दोनों को अमेठी सीएचसी में भर्ती कराया। अलग-अलग स्टाप नर्सों ने दोनों का प्रसव कराया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद उनसे पैसे की मांग की गई। पैसा नहीं देने पर डिस्चार्ज नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने ड्यूटी पर तैनात दोनों स्टाफ नर्सों को नोटिस जारी किया है। प्रसूता कमला के तीमारदार से पूछताछ करते एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें अधीक्षक हरिओम अस्पताल में भोजन मिलने के साथ ही कोई परेशानी व पैसा आदि के बारे में पूछ रहे हैं। हरिओम द्वारा बताया जा रहा है कि व्यवस्था ठीक है। भोजन मिल रहा है, लेकिन साथ आई आशा द्वारा तीन हजार रुपये मैडम को देने के नाम पर मांगा जा रहा है। नहीं देने पर आशा डिस्चार्ज नहीं करने की बात कह रही थी। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि अलग-अलग ड्यूटी पर दोनों का प्रसव हुआ है। दोनों स्टाप नर्सों को नोटिस जारी किया गया है। बताया कि सीएमओ के निर्देश पर जांच कर रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed