फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Notice to six ADOs for negligence in cleaning campaign

Amethi News: सफाई अभियान में लापरवाही करने पर छह एडीओ को नोटिस

Wed, 10 Apr 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Notice to six ADOs for negligence in cleaning campaign
अमेठी सिटी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों से बातचीत के आधार पर जिले के छह विकास खंडों पर स्थिति मिली है। इसी आधार पर डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने ब्लॉक जामो, सिंहपुर, अमेठी, मुसाफिरखाना, संग्रामपुर, बहादुर के सहायक पंचायत विकास अधिकारी कारण बताओ नोटिस भेजा।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत अप्रैल में गांवों के सर्वाजनिक स्थानों पर स्वच्छता का काम किया जाना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन व यूनीसेफ के माध्यम से स्थानीय लोगों से बात कर फीडबैक भी लिया है। जिसमें लापरवाही की बात सामने आई। एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, साफ शौचालय, जल जमाव रोकने को नाली सफाई, झाड़ी का कटान, मच्छरों के प्रकोप से मुक्ति आदि का कार्य किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मियों की टोली बनाकर कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन

यूनीसेफ व विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट प्रत्येक शनिवार को शासन को भेजी जाती है। दोनों संगठनों की ओर से संयुक्त रूप से ग्रामीणों का फीडबैक लिया गया। जिसके अनुसार ग्राम पंचायत में खराब प्रगति पाई गई है। एडीओ पंचायत पर आरोप है कि स्थानीय स्तर पर अभियान का संचालन व अनुश्रवण ठीक से नहीं किया जा रहा है। डीपीआरओ ने संबंधित एडीओ पंचायत को दो दिन में लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारियों को लेकर किया जागरूक
लोहंगपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया। लोगों को बीमारियों से बचाव के तौर तरीकों के बारे में बताया गया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी क्षेत्रों में अभियान की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed