{"_id":"5f70b9288ebc3e9bd40603f0","slug":"notice-to-36-private-hospitals-for-not-reporting-amethi-news-lko5423235154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट नहीं देने पर 36 निजी चिकित्सालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट नहीं देने पर 36 निजी चिकित्सालयों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। डीएम ने बैठक के दौरान निर्धारित प्रारूप पर कोविड-19 जांच रिपोर्ट नहीं देने पर सख्त रुख अख्तियार किया है। डीएम ने 36 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर प्रतिदिन समय से रिपोर्ट देने तथा कोविड प्रोटाकाल के तहत जारी गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है।
जिले में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डीएम अरुण कुमार एकीकृत कोविड केयर सेंटर में बैठक करने के साथ निगरानी में जुटे हैं। रविवार सुबह कोविड केयर सेंटर में समीक्षा के दौरान निजी अस्पतालों की ओर से कोविड नियमों का पालन नहीं करने तथा समय से रिपोर्ट नहीं देने का मामला प्रकाश में आया।
इससे नाराज डीएम ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले 36 निजी चिकित्सालयों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डीएम ने संक्रमितों से फोन पर जानकारी हासिल करने के बाद सभी एसडीएम को क्षेत्र में सक्रिय रहकर कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने तथा अस्पतालों की निगरानी करने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने कोविड संक्रमण की रोकथान के लिए संक्रमित क्षेत्र में सैनिटाइजेशन के साथ अन्य प्रबंध करने का निर्देश देते हुए संक्रमितों के उपचार में लापरवाही नहीं बरतने को कहा। निजी चिकित्सालयों को जारी नोटिस में शासन की ओर से जारी कोविड बचाव प्रोटोकाल के तहत नियमों का पालन करने तथा प्रतिदिन कोविड-19 की जांच रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर देने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव व एसडीएम संजीव मौर्य समेत कई अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।