फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   notice issue to pradhan

वित्तीय अनियमितता पर ग्राम प्रधान ऐेंधी को नोटिस

Mon, 31 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
notice issue to pradhan
गौरीगंज (अमेठी)। ग्राम पंचायत को आवंटित राशि का दुरुपयोग करना ग्राम प्रधान ऐंधी को भारी पड़ा। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने समिति गठित कर जांच कराई तो कई कार्यों में अधिक व्यय करने की पुष्टि हुई। जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने प्रधान को नोटिस जारी कर डीपीआरओ कार्यालय में जवाब देने का निर्देश दिया है। डीएम ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जामो विकासखंड की ग्राम पंचायत ऐंधी को आवंटित राशि का दुरुपयोग करने की शिकायत पिछले दिनों ग्रामीणों ने डीएम अरुण कुमार से की थी। शिकायत पर डीएम ने जांच समिति गठित कर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई। जांच में ग्राम प्रधान अलीशेर की ओर से बाबूगंज व दौलतपुर में स्ट्रीट लाइट स्थापना पर 7500 रुपये, खड़ंजा निर्माण कार्य में 20,526 रुपये एवं 30,641 रुपये तथा मिट्टी कार्य में 1,89,350 रुपये समेत कुल ग्राम पंचायत में 2,48,017 रुपये अधिक व्यय करने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत को आवंटित राशि का अधिक व्यय करना वित्तीय अनियमितता व पदेन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही मानते हुए डीएम ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया है। इसमें 15 दिन में आवंटित राशि का स्वीकृति से अधिक व्यय करने के संबंध में अपना लिखित स्पष्टीकरण मय दस्तावेज व साक्ष्य डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने जवाब के परीक्षण के बाद संतुष्ट नहीं होने की दशा में जांच समिति की रिपोर्ट को सही मानते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम की कार्रवाई से ग्राम प्रधानों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed