{"_id":"5f7ca58d8ebc3e9bd859fe00","slug":"notice-issue-to-bdo-amethi-news-lko5438916156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ जगदीशपुर से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ जगदीशपुर से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना खंड विकास अधिकारी जगदीशपुर को भारी पड़ा। सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल जवाब देने को कहा है। जवाब से संतुष्ट न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बीडीओ जगदीशपुर 17 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद उन्हें नियत समय पर दोबारा जांच कराकर पूर्व की भांति कार्यभार का संचालन करना था। डीडीओ आशुतोष दुबे ने बताया कि नियत समय बीतने के बावजूद बीडीओ ने न तो दोबारा जांच कराई और न ही ड्यूटी पर वापस आईं।
बीडीओ के कई दिनों से कार्यालय न आने पर शासकीय कार्य प्रभावित होते देख सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने फोन पर वार्ता कर बीडीओ को दोबारा टेस्ट कराकर तत्काल शासकीय कार्यों का संपादन शुरू कराने को कहा। सीडीओ ने सीएचसी अधीक्षक जगदीशपुर से भी बात की।
विज्ञापन
डीडीओ ने भी फोन पर वार्ता कर दिशा निर्देश दिया। बावजूद इसके बीडीओ ने जांच नहीं कराया। दो अक्टूबर को सीडीओ व डीडीओ ने जब बीडीओ से जांच कराने के बारे में पूछा तो पता चला कि उन्होंने टेस्ट नहीं कराया। सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल जवाब देने को कहा है।