फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nomination papers can be withdrawn today

आज वापस लिए जा सकेंगे नामांकन पत्र

Thu, 10 Feb 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nomination papers can be withdrawn today
गौरीगंज (अमेठी) पांचवें चरण में शामिल अमेठी जिले की चार विधानसभाओं से नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी शुक्रवार को अपने पर्चे वापस ले सकेंगे। नामांकन वापसी का समय तीन बजे तक होगा। नाम वापस नहीं लेने वालों को तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने वालों में 17 निर्दलीय हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इनमें से कई अपना नाम वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विधानसभा चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिले की गौरीगंज, अमेठी, तिलोई व जगदीशपुर विधानसभा के लिए एक से आठ फरवरी के बीच नामांकन पत्र जमा हुए हैं। नामांकन के दौरान गौरीगंज विधानसभा में 19, अमेठी में 21, जगदीशपुर व तिलोई 14-14 दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र आरओ के पास जमा किया था।
विज्ञापन

जमा नामांकन पत्रों की जांच के दौरान बुधवार को गौरीगंज में नौ, अमेठी में सात व जगदीशपुर में एक नामांकन पत्र विभिन्न कमियों के कारण आरओ ने खारिज कर दिया। जांच के बाद वैध बचे गौरीगंज में दस, अमेठी व तिलोई में 14 तथा जगदीशपुर में 13 दलीय अथवा निर्दलीय प्रत्याशी शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों विधानसभा क्षेत्र में वैध मिले 51 प्रत्याशियों में से 34 दलीय तो 17 निर्दलीय हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इनमें से कई प्रत्याशी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। नामांकन वापसी का समय पूरा होने के बाद शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी शुक्रवार को ही आवंटित कर दिए जाएंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार दुबे ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होगी। नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों को आयोग के निर्देशानुसार चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। जिले की किसी विधानसभा में 16 प्रत्याशी से अधिक नहीं होने से सभी बूथों पर एक ही ईवीएम मशीन से मतदान 27 फरवरी को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed