{"_id":"5ef2238b8ebc3e42c8355baa","slug":"nine-more-coronas-were-healthy-amethi-news-lko527375338","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान नौ और संक्रमित हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के दौरान नौ और संक्रमित हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लेवल-1 हास्पिटल में भर्ती पॉजिटिव पाए गए नौ और संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 30 रह गई है।
जिला प्रशासन को मंगलवार दोपहर मिली नौ सैंपल की रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए। पूर्व में कराई गई जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी को एल-1 अस्पताल असैदापुर में आइसोलेट कराते हुए इलाज शुरू कराया गया था।
मंगलवार को मिली रिपोर्ट में निगेटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को डिस्चार्ज करते हुए घर भेज दिया। सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक 276 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
कहा कि इलाज के बाद अब तक 245 स्वस्थ्य होकर घर भेजे जा चुके हैं जबकि एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। कहा कि वर्तमान में जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 30 रह गई है। बताया कि विभाग की ओर से अब ठेला लगाकर दुकान करने तथा फेरी करने वालों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
बताया कि परिवहन विभाग की ओर से टैंपों, जीप प्राइवेट यात्री व मालवाहक वाहक वाहन चालकों तथा रिक्शा चालकों को चिह्नित कर उनकी भी सैंपलिंग कराने का काम शुरू कराया गया है।