फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nine Corona positives found in Amethi

जिले में अब तक स्वस्थ हुए 3,255 कोरोना मरीज

Sun, 13 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Nine Corona positives found in Amethi
अमेठी। जिले में लगातार कोरोना मरीजों के मिलने के साथ ही इस बीमारी को हराने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि जिले में अब तक जहां कोरोना से मात्र 33 मौतें हुई हैं वहीं 3,255 ने कोराना महामारी को परास्त कर लोगों में उम्मीद भी जगाई है। शनिवार देर रात मिली रिपोर्ट में अलग-अलग ब्लॉक के नौ लोग पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का पहला मरीज पांच मई को मिला था। पहला कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में मरीज मिलने की रफ्तार लगातार घटती बढ़ती रही है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कोशिश से जिले में अब प्रतिदिन मिलने वाली मरीजों की संख्या में कमी आ रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात अलग-अलग स्थानों से संग्रहीत 1568 नमूनों में मात्र नौ लोग पॉजिटिव मिले। इतना ही नहीं शनिवार को चार कोरोना संक्रमित स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी हुए। जांच रिपोर्ट में सर्वाधिक चार संक्रमित गौरीगंज ब्लॉक क्षेत्र के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र के तीन तथा सिंहपुर व भादर ब्लॉक क्षेत्र के एक-एक लोग पॉजिटिव पाए गए। डीएम अरुण कुमार ने मरीजों की हालत व उनकी सुविधा के अनुसार उपचार का प्रबंध अस्पताल/होम आइसोलेशन में कराते हुए पहले से गठित टीमों को बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3396 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 3255 ठीक हो चुके हैं तो 33 की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 108 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed