{"_id":"68d1a5df7bad420227071140","slug":"nilanchal-express-arrived-in-gauriganj-nine-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-148984-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नौ घंटे देरी से गौरीगंज आई नीलांचल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नौ घंटे देरी से गौरीगंज आई नीलांचल एक्सप्रेस
Tue, 23 Sep 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज होकर संचालित नीलांचल एक्सप्रेस और जनसाधारण एक्सप्रेस सोमवार को निर्धारित समय से कई घंटे लेट पहुंची, जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा।
पुरी से दिल्ली तक संचालित नीलांचल एक्सप्रेस तय समय 10:50 बजे के बजाय शाम करीब 08:12 बजे गौरीगंज पहुंची। इस नौ घंटे की देरी ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशान कर दिया। वहीं आनंद विहार से दानापुर तक जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस भी लगभग छह घंटे देर से आई। गौरीगंज स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे करन गौतम ने बताया कि उनकी दिल्ली के लिए कन्फर्म सीट थी और पूरा दिन प्लेटफार्म पर इंतजार में ही बीत गया।
सोमेश कुमार ने कहा कि परिवार के साथ यात्रा के लिए आए थे, लेकिन ट्रेन की देरी से समय व्यर्थ हो गया। कई यात्रियों ने स्टेशन पर बार-बार पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें विलंब से संचालित हुईं। यात्रियों को समय-समय पर सूचनाएं दी जा रही हैं। स्टेशन पर वेटिंग रूम और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।