{"_id":"69502aa5e9d109e2cd0493c8","slug":"nilanchal-express-arrived-four-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-155329-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार घंटे देरी से पहुंची नीलांचल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार घंटे देरी से पहुंची नीलांचल एक्सप्रेस
Sun, 28 Dec 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकरिया। कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। शनिवार को देहरादून-वाराणसी और वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस का संचालन नहीं हुआ। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी तय समय से देरी से स्टेशन पहुंचीं। ठंड के बीच यात्रियों को प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा।
जनता एक्सप्रेस निरस्त होने से वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद, हरिद्वार और देहरादून जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। हरिद्वार जाने के लिए पहले से टिकट आरक्षित कराए यात्रियों रामसुंदर, विनोद कुमार और रंजीत जब गौरीगंज स्टेशन पहुंचे तो ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने टिकट निरस्त कराकर यात्रा टाल दी।
पुरी से चलकर आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस सुबह 10:50 बजे की जगह दोपहर 03:04 बजे गौरीगंज पहुंची। रायबरेली-जौनपुर पैसेंजर, लखनऊ-वाराणसी और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी भी लगभग एक घंटे की देरी से आई। इन ट्रेनों के देरी से चलने के कारण रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को समय पर पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और उद्योगनगरी एक्सप्रेस भी अपने तय समय से देरी से चलीं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि जनता एक्सप्रेस पहले से जारी आदेश के अनुसार निरस्त रही। कोहरे के कारण अन्य ट्रेनों के संचालन में देरी हुई।
कुंभ और महामना एक्सप्रेस भी देरी से पहुंची
जगदीशपुर। कोहरे के कारण यहां भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस लगभग छह घंटे देरी से चली। यह ट्रेन निहालगढ़ स्टेशन पर सुबह 09:38 बजे की जगह दोपहर 03:36 बजे पहुंची। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली महामना एक्सप्रेस भी सुबह पांच बजे के बजाय करीब पांच घंटे देरी से सुबह 10 बजे आई। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को प्लेटफार्म पर अधिक समय तक रुकना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।