फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   nikay nagar election amethi

Amethi News: परिणाम आने तक ही अच्छे लगते सभी प्रत्याशी

Sun, 16 Apr 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 16 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
nikay nagar election amethi
चुनाव पर परिचर्चा करते हुए।
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव की सरगर्मी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। गली, मोहल्ले, चौराहे व चाय पान की दुकानों से लेकर कापी किताब व नाई तक की दुकानों पर चुनावी चर्चा चल रही है। समर्थक अपने-अपने अध्यक्ष व सभासद के संभावित प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। रविवार को नगर पालिका परिषद, गौरीगंज कस्बे में वार्ड नंबर 21 कलेक्ट्रेट के पास स्थित चाय की दुकान पर बैठकर लोग चाय के साथ चुनावी चर्चा में मशगूल दिखे। अप्रैल माह में पड़ रही गर्मी के बावजूद वार्ड के साथ प्रमुख चौराहा व गली मोहल्लों में लोग अपने पसंदीदा प्रत्याशी के जीत का दावा कर रहे थे तो कुछ युवा इसके इतर बातें करते नजर आए।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 21 निवासी श्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि शहरी क्षेत्र में तो हैं, लेकिन सुविधा नहीं मिल रही है। कलेक्ट्रेट पास होने के बावजूद नाली व संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हुआ। किसी दल ने अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। विपिन तिवारी ने कहा कि सामान्य सीट पर आरक्षित वर्ग के लोग अपना दावा कर रहेे हंै। जीतने के बाद कोई विकास करने की नहीं सोचता। मतदाताओं को गुमराह कर लोग पांच साल तक गायब हो जाते हैं। पूरे भर्राहा तिवारी वार्ड संख्या 21 के रहने वाले विनय तिवारी ने कहा कि पांच साल से नगर पालिका में शामिल होने के बावजूद आज तक विकास की किरण उनके मोहल्ले तक नहीं पहुंची है। अबकी बार अध्यक्ष में तो लग रहा है मुकाबला रोचक होगा। अभी तो सभी संभावित प्रत्याशी दबे मन से प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में किसकी जीत होगी यह तय करना मुश्किल है। नीरज सिंह ने कहा कि मुख्यालय की नगर पालिका होने के बावजूद विकास नहीं हुआ। अब की बार ऐसे अध्यक्ष व सभासद का चुनाव किया जाएगा जो विकास का काम कर सकें। कहा कि इस बार पता लगेगा की कौन कितने पानी में है। जब तक वोट पड़ि के मतगणना न होई जाए तब तक सब लोग आपन आपन गुड़ा भाग लगावत रहा है। इस बार ऐसा अध्यक्ष चुनना है जो विकास कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed