फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   nikay election amethi

Amethi News: नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा कल से

Sun, 16 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 16 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
nikay election amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने का काम सोमवार (कल) से शुरू होगा। जिला प्रशासन सुव्यवस्थित तरीके से नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने की कवायद में जुटा है। शनिवार को चारों निकायों में बैरिकेडिंग का कार्य शुरू किया गया। अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों के समर्थकों का नामांकन कक्ष से दो सौ मीटर की परिधि में प्रवेश वर्जित किया गया है। समर्थकों को रोकने के लिए शनिवार से ही बैरिकेडिंग करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गौरीगंज नगर पालिका के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए कलेक्ट्रेट के एसडीएम व तहसीलदार कक्ष में नामांकन दाखिल होगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट मोड़ पर अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों के समर्थकों को रोक लिया जाएगा। साथ ही रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
प्रत्याशी के साथ दो समर्थक वीडियोग्राफी की निगरानी में कलेक्ट्रेट गेट पहुंचेंगे। जहां पर पुलिस कर्मियों की तलाशी के बाद नामांकन कक्ष में प्रवेश मिलेगा। रिटर्निंग ऑफीसर कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया की निर्बाध रिकॉर्डिंग करने की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका परिषद, जायस के प्रत्याशियों का नामांकन तिलोई तहसील में लिया जाएगा। यही व्यवस्था नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना में भी लागू होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 195 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


आयोग के निर्देशों का कराया जाएगा पालन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अजित कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी व उनके समर्थकों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed