{"_id":"6834c0bf1bec380360032b0b","slug":"new-delhi-malda-town-arrived-nine-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-141294-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नौ घंटे देरी से आई नई दिल्ली-मालदा टाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नौ घंटे देरी से आई नई दिल्ली-मालदा टाउन
Tue, 27 May 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 27 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के दोहरीकरण और विद्युतीकरण के बावजूद ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। सोमवार को नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 4:37 बजे की जगह दोपहर 1:26 बजे गौरीगंज पहुंची। इससे यात्रियों को भीषण गर्मी में घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा।
मालदा टाउन एक्सप्रेस से दिल्ली से गौरीगंज पहुंचे संदीप कुमार ने बताया कि घर में मांगलिक कार्यक्रम है, उन्होंने सोचा था कि समय से पहुंचकर थोड़ा आराम कर लेंगे लेकिन अब थकान के बीच सीधे कार्यक्रम में शामिल होना पड़ा। वहीं गर्मी की छुट्टियां मनाने आए रवि कुमार अपने बच्चों के साथ ट्रेन लेट होने से काफी परेशान दिखे।
इस ट्रेन से वाराणसी और अन्य स्थानों की यात्रा करने वाले लोगों को भी गर्मी में प्लेटफॉर्म पर घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ा। रविवार रात आने वाली अप और डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस भी देर से चली जिससे सोमवार की सुबह स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
इसके अलावा पद्मावत एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी, लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर, अप और डाउन जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, अर्चना एक्सप्रेस, उद्योगनगरी एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन 40 मिनट से ढाई घंटे तक की देरी से हुआ।
गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनों की देरी अपरिहार्य कारणों से हो रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर पंखे, पेयजल और बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही समय-समय पर ट्रेनों की जानकारी माइक से दी जा रही है।