फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Netaji was the messiah of the backward and the poor.

Amethi News: पिछड़ों व गरीबों के मसीहा थे नेताजी

Sun, 23 Nov 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 23 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Netaji was the messiah of the backward and the poor.
गौरीगंज ​स्थित सपा कार्यालय में आयोजित स्व. मुलायम सिंह यादव के जयंती कार्यक्रम में मौजूद पदा​ध
अमेठी सिटी। सपा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर शनिवार को पार्टी कार्यालय गौरीगंज में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर नमन किया।
विज्ञापन




सपा जिलाध्यक्ष रामउदित यादव ने कहा कि नेताजी को उनके साहस, जनहित के कार्यों और सामाजिक न्याय की लड़ाई के कारण ही धरती पुत्र कहा जाता है। उनके कार्य और विचारधारा समाजवादियों को प्रेरित करती हैं। प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्गों की आवाज को हमेशा बुलंद किया। वह पिछड़ों व गरीबों के मसीहा थे।
विज्ञापन



प्रदेश सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने हमेशा समानता और सामाजिक न्याय की बात की। समाजवादी कार्यकर्ता उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। वहीं गौरीगंज स्थित वृद्धाश्रम में सपा नेता अरविंद यादव ने बुजुर्गों को फल वितरित कर पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती मनाई। इस दौरान अरशद अहमद, राम सिंह यादव, शिव प्रताप यादव, सूबेदार यादव, मनीराम वर्मा, मनु पाल, विमलेश सरोज, प्रतिभा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed