फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   negative report

निगेटिव निकली ओमान से आए युवक की रिपोर्ट

Thu, 19 Mar 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
negative report
गौरीगंज (अमेठी)। ओमान से आए युवक की बृहस्पतिवार को केजीएमयू से आई जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट निगेटिव आते ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। बाद दोपहर युवक को एंबुलेंस से उसके घर भेज दिया गया। हालांकि युवक को 14 दिन तक दूसरों से उचित दूरी बनाते हुए एकांत में रहने की सलाह देते हुए स्वास्थ्य टीम को उस पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

11 मार्च को ओमान से अपने गांव पहुंचे युवक की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब होने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया था। युवक को आननफानन में जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसका सैंपल जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ की पैथालॉजी में भेजा गया था।
विज्ञापन

बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतते हुए बुधवार को युवक के घर से एक किलोमीटर की परिधि में एक्टिव सर्च अभियान चलाकर ग्रामीणों से सूचना एकत्र की थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे केजीएमयू से आई जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस का लक्षण निगेटिव निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने राहत की संास ली। बाद में दोपहर युवक को आइसोलेशन वार्ड से निकालकर एंबुलेंस से घर भेज दिया गया। हालांकि युवक को 14 दिन तक अपने परिवारीजन के साथ ही अन्य लोगों से उचित दूरी बनाते हुए एकांत में रहने की सलाह दी गई है। संबंधित ब्लॉक की रैपिड रिस्पांस टीम को 14 दिनों तक निरंतर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
शापिंग मॉल व शोरूमों में कम हुई ग्राहकों की संख्या
गौरीगंज (अमेठी)। शासन के निर्देश के बावजूद जिले में शापिंग मॉल व अन्य कंपनियों के शोरूम बृहस्पतिवार को भी रोज की भांति खोले गए। यहां ग्राहकों की संख्या तो कम दिखी लेकिन कोरोना से बचाव को लेकर कोई इंतजाम नहीं दिखा। एकाध शोरूम पर इंट्री प्वाइंट पर लगे गेट के हत्थों की साफ-सफाई जरूर देखी गई।
कोरोना को लेकर जिलेर में शासन के निर्देशों का कोई असर नहीं है। मुख्यालय स्थित सुलतानपुर मार्ग पर शापिंगमॉल में वी-मार्ट के साथ ही कई कंपनियों के शोरूम रोज की भांति खुले रहे। हालांकि सामान्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की संख्या घटी है। दिनभर में बहुत कम ही ग्राहक आ रहे हैं। यहां काम करने वाले कर्मी भी डर महसूस कर रहे हैं लेकिन कंपनी की ओर से बंद करने का आदेश नहीं मिलने से वे मजबूरन ड्यूटी पर आ रहे हैं।
बावजूद इसके इंट्री प्वाइंट पर कोरोना से बचाव का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया है। जो ग्राहक आ रहे हैं न तो उनका हाथ सेनेटाइजर-साबुन से धुलाया जा रहा है और न ही कोई सावधानी बरती जा रही है। पीटर इंग्लैंड शोरूम के इंट्री प्वाइंट पर लगे कांच गेट के हत्थे की सफाई होते देखी गई।
मंदिरों पर घटी श्रद्धालुओं की संख्या
संग्रामपुर। कोरोना वायरस का भय शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। संग्रामपुर स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी स्थल कालिकधाम पर जहां आम दिनों में भी श्रद्धालुओं की आमद बनी रहती थी वह अब नहीं के बराबर हो गई है। बृहस्पतिवार को पूरे मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
आसपास के ही कुछ लोग सुबह दर्शन पूजन करने आए। पुजारी दिन भर मंदिर के गर्भगृह में मौजूद रहे लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या बहुत कम रही। बावजूद इसके मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन करने आने वालों के लिए हाथ धोने के लिए साबुन आदि की व्यवस्था की गई है। दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु को मंदिर परिसर में घुसते ही हाथ धोकर देवी मंदिर की ओर जाने दिया जा रहा है।

गर्भगृह में प्रवेश पर लगाई गई रोक
कालिकन धाम के मुख्य पुजारी श्रीमहराज ने बताया कि मंदिर पर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जो श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं उन्हें गर्भगृह गेट से ही दर्शन करने की अनुमति है। पुजारी उन्हें दूर से ही प्रसाद दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed