फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Navoday school entrance exam today

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज

Tue, 10 Aug 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Navoday school entrance exam today
01 : गौरीगंज : नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्र। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आज जिले के आठ स्कूलों में प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में 2,012 बच्चें प्रतिभाग करेंगे। बच्चों को कोई परेशानी न हो इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पर्यवेक्षक नामित करने के साथ सिटिंग प्लान व अन्य तैयारी पूरी करा ली है।
विज्ञापन

डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर में बाजारशुुकुल ब्लॉक के 275 बच्चें तो डीजे कान्वेंट इंटर कॉलेज जगदीशपुर में ब्लॉक क्षेत्र के 316 बच्चे हिंदी माध्यम से तो 24 बच्चे अंग्रेजी माध्यम से प्रवेश परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना में स्थानीय ब्लॉक के 130 बच्चे हिंदी माध्यम तो 12 बच्चे अंग्रेजी माध्यम से तो बल्दीराय ब्लॉक के 147 बच्चें हिंदी व नौ बच्चे अंग्रेजी माध्यम के परीक्षा में शालिम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजीआईसी गौरीगंज में जामो ब्लॉक के 127 बच्चे हिंदी तो सात बच्चे अंग्रेजी माध्यम से, जीजीआईसी शाहगढ़ में स्थानीय ब्लॉक के 170 बच्चे हिंदी तो दो बच्चे अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा देंगे।

रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में स्थानीय ब्लॉक के 267 बच्चे हिन्दी तो 12 अंग्र्रेजी मीडिम से, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में अमेठी ब्लॉक के 99 बच्चे हिंदी तो 26 अंग्रेजी, संग्रामपुर के 92 बच्चे हिंदी व नौ बच्चे अंग्रेजी तथा शिव प्रताप इंटर कॉलेज में भेटुआ ब्लॉक क्षेत्र के 202 बच्चे हिंदी व आठ बच्चे अंग्रेजी और भादर ब्लॉक के 66 बच्चे हिंदी तथा चार बच्चे अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा देंगे। डीआईओएस ने बताया कि सकुशल व नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर परीक्षा से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed