{"_id":"6439a1310061fba56701f634","slug":"nakdi-lakh-amethi-paper-amethi-news-c-13-1-183185-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जब्त होगी बिना कागज दो लाख से अधिक की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जब्त होगी बिना कागज दो लाख से अधिक की नकदी
Sat, 15 Apr 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव समाप्त होने तक कोई भी व्यक्ति बिना अभिलेख दो लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर बाहर नहीं निकल सकेगा। जांच में ऐसा मिलने पर न सिर्फ बरामद रुपया जब्त कर लिया जाए बल्कि ऐसा करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उड़नदस्ता व स्टैटिक टीमों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने पर विचार विमर्श हुआ। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने संबंधित टीम के सदस्यों व प्रभारियों से कहा कि निर्वाचन के दौरान प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभित कर मतदान प्रभावित करने पर पूरा अंकुश लगाना होगा।
चेकिंग की करवाई जाएगी वीडियो रिकार्डिंग
वोट के लिए नगद धनराशि, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण व रिश्वत देने से प्रत्याशियों के मध्य तनाव की स्थिति उत्पन्न होने से जुड़ी घटनाओं पर पैनी दृष्टि निगाह रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि चेकिंग की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। सीडी बनाकर एक प्रति संबंधित व्यक्ति व एक प्रति जिला स्तरीय समिति को उपलब्ध कराया जाएगा। उडन दस्ते के अतिरिक्त अन्य अधिकारी नगदी बरामदगी के लिए अधिकृत नहीं होंगे। टीम द्वारा मतदान समाप्ति के उपरांत चेकिंग की कार्यवाही बंद कर दी जाएगी। बताया कि निगरानी टीम अपने क्षेत्र में भारी मात्रा में लाई जाने वाली नगदी, अवैध शराब, किसी भी प्रकार की संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों आदि की आवागमन की निगरानी करेगी। यदि दो लाख से अधिक मिला तो सूचना आयकर विभाग को दी जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि नामित टीम प्रतिदिन की कार्यवाही का विवरण सीडीओ को उपलब्ध कराएगी। कार्रवाई करते समय टीम संबंधित व्यक्तियों से पूरी नम्रता और शिष्टाचार से बात करेगी। व्यय से संबंधित शिकायतों का निस्तारण जिला स्तरीय समिति करेगी। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम वित्त एवं राजस्व अजित कुमार सिंह व एएसपी हरेंद्र सिंह के अलावा सभी एसडीएम व एफएसटी/एसएसटी टीम के अधिकारी मौजूद रहे।