फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nagar Panchayat will buy six loader e rickshaws to carry garbage

Amethi News: कूड़ा ढोने के लिए नगर पंचायत खरीदेगी छह लोडर ई रिक्शा

Thu, 15 Aug 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Aug 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat will buy six loader e rickshaws to carry garbage
अमेठी सिटी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत अमेठी कूड़ा ढोने के लिए छह लोडर ई-रिक्शा और एक हाइड्रोलिक ट्राॅली ट्रैक्टर खरीदेगी। इसके लिए करीब 22 लाख बजट की स्वीकृति है। इससे जहां शहर के सभी वार्डों का प्रतिदिन कूड़ा उठ सकेगा, वहीं सफाई व्यवस्था में लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


अमेठी नगर पंचायत में साफ सफाई व्यवस्था बेहतर किए जाने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी ने बड़ी पहल की है। सभी 12 वार्डों में वर्तमान समय में देखा जाए तो करीब 25 हजार की आबादी निवास करती है। साफ सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं। नगर पंचायत ने कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा व ट्रैक्टर ट्राली खरीद करने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

शासन ने 22 लाख बजट जारी किया है। बजट से नगर पंचायत छह लोडर ई-रिक्शा, दो हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्राली की खरीद करेगा। लोडर ई-रिक्शा दो वार्डों के कोने कोने में पहुंचकर प्रतिदिन जहां कूड़ा उठाएगा, वहीं प्रतिदिन शहर को स्वच्छ बनाने में सफाईकर्मियों को भी सहूलियत मिलेगी। अब उन्हें हाथ गाड़ी खीचना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशाषी अधिकारी अभिनव यादव ने बताया कि नगर पंचायत को छह लोडर ई-रिक्शा और दो ट्रैक्टर ट्राली खरीद करने के लिए बजट की स्वीकृति मिल गई है। नगर पंचायत को धनराशि मिलते ही खरीद की जाएगी। इन संसाधनों के मिलने के बाद शहर को स्वच्छ रखने में सफाईकर्मियों को सहूलियत मिलेगी और प्रतिदिन समय से कूड़ा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed