फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Musafirkhana made it to the quarter-finals

Amethi News: मुसाफिरखाना ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Sat, 13 Dec 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 13 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Musafirkhana made it to the quarter-finals
संग्रामपुर। चंडेरिया क्रिकेट कप के तीसरे दिन शुक्रवार को छह टीमों के बीच तीन मैच खेले गए। मुसाफिरखाना की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन



पहला मुकाबला धौरहरा और मुसाफिरखाना के बीच खेला गया, जिसमें धौरहरा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुसाफिरखाना ने निर्धारित आठ ओवरों में 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धौरहरा टीम के खिलाड़ी आशु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेदों में 59 रन बनाए। उनकी शानदार पारी टीम के काम नहीं आई। धौरहरा की टीम आठ ओवरों में मात्र 76 रन ही बना पाई।



दूसरे मुकाबले में कालिकन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए करौंदी की टीम ने बिना किसी नुकसान के यह मुकाबला चार ओवरों में जीत लिया। तीसरा प्री क्वार्टर मैच मुसाफिरखाना और करौंदी के बीच हुआ, जिसमें करौंदी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुसाफिरखाना ने आठ ओवरों में 78 रन बनाए। करौंदी की टीम ने नौ विकेट खोकर 73 रन ही बना पाई।
विज्ञापन



आयोजक टीम के सदस्य मोहम्मद कैफ खान ने बताया कि शनिवार को पहला मैच गौरीगंज और भावलपुर के बीच, दूसरा पोथाई रायबरेली और हथकिला के बीच होगा। इस अवसर पर तुफैल खान, मो. दाऊद खान, डॉ. इस्लाम खान, अकमल खान, मो. कैफ सलमान, अब्दुल रहमान, मुनव्वर खान, गुलाम मुहम्मद, अल्ताफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed