फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MP fund is for the development of Amethi

Amethi News: अमेठी के विकास के लिए है सांसद निधि

Sat, 13 Jul 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 13 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
MP fund is for the development of Amethi
संबो​धित करते केएल शर्मा
अमेठी। सांसद निधि अमेठी और यहां की जनता के लिए है। सार्वजनिक कार्य के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि आएगा तो उसका सहयोग किया जाएगा। ये बातें सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहीं। वह शुक्रवार को ब्लॉक भेटुआ परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास खंड विकास की सबसे छोटी इकाई है। यही से विकास शुरू होता है। उन्होंने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों से बात की। बैठक में जिस भी एजेंडे पर चर्चा हुई है वे विकास कार्य समय से पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण करने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गांव के विकास के लिए जो भी संभव होगा, वे पूरा प्रयास करेंगे। बैठक में ब्लॉक की 47 ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी गई। इसके साथ ही प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने की। बैठक में खंड विकास अधिकारी विजय अस्थाना, डीडीसी सूबेदार यादव, रमेश सिंह, शीतला प्रसाद तिवारी, जगन्नाथ तिवारी समेत ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed