{"_id":"6a1f29661bac4c8c5300bdcb","slug":"mou-between-fddi-and-dsmnru-amethi-news-c-96-1-ame1014-167247-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एफडीडीआई व डीएसएमएनआरयू के बीच एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एफडीडीआई व डीएसएमएनआरयू के बीच एमओयू
Wed, 03 Jun 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुरसतगंज। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) और डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ (डीएसएमएनआरयू) के बीच मंगलवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एफडीडीआई की ओर से कार्यकारी निदेशक सुनील कुमार द्विवेदी और डीएसएमएनआरयू की ओर से कुलपति प्रो. संजय सिंह ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
एमओयू का उद्देश्य ऑर्थोटिक्स, प्रोस्थेटिक्स, फुटवियर, फैशन और रिटेल क्षेत्र में संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियों तथा अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देना है। इसके तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से शोध, उत्पाद विकास, फैकल्टी एवं छात्र आदान-प्रदान, कार्यशालाओं, सेमिनार और सम्मेलनों का आयोजन करेंगे।
कार्यकारी निदेशक सुनील कुमार द्विवेदी ने कहा कि डीएसएमएनआरयू की चिकित्सकीय विशेषज्ञता और एफडीडीआई की डिजाइन एवं निर्माण क्षमता के समन्वय से दिव्यांगजनों के लिए विशेषीकृत फुटवियर और परिधान विकसित किए जाएंगे। कुलपति प्रो. संजय सिंह ने इसे दिव्यांगजनों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। एमओयू की अवधि पांच वर्ष निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय के कुलसचिव एसएल हरीकुमार, राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।