{"_id":"660a9ab7c44c739d720040bb","slug":"motivate-voters-to-vote-dm-amethi-news-c-96-1-ame1002-116066-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को करें मतदान के प्रति प्रेरित : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को करें मतदान के प्रति प्रेरित : डीएम
Mon, 01 Apr 2024 04:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए सक्रिय डीएम ने शनिवार को अफसरों के साथ बैठक की। इसमें 20 मई को मतदान तिथि पर होनी वाली गर्मी से बचाव के लिए बूथों पर छांव व पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के साथ कम मतदान वाले बूथों पर विशेष ध्यान देते हुए मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी दी। डीएम निशा अनंत व ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव हो, चुनाव की सफलता चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के साथ आयोग के निर्देशों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि चुनाव में आम मतदाता की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित हो यह लक्ष्य प्राप्त करना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हम सब की है। पूर्व के चुनाव का मत प्रतिशत 50 से 55 फ़ीसदी रहना आम मतदाता की सहभागिता का बेहतर उदाहरण नहीं है। मतदाता की सहभागिता शत प्रतिशत सुनिश्चित करना है। जिले में 20 मई को मतदान होना है उस समय भीषण गर्मी होगी इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त छाया व पीने का पानी आदि की बेहतर व्यवस्था की जाए। जिससे मतदाता को गर्मी के प्रकोप से बचाते हुए अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
बैठक में उन्होंने सभी एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा, शिक्षा मित्र, शिक्षक, पंचायत के कर्मचारी, क्षेत्रीय लेखपाल आदि की बुलावा टोली प्रत्येक बूथ स्तर पर गठित करने को कहा। स्काउट के बच्चों को लगाया जाए जो मतदान केंद्रों पर ड्रेस में तैनात रहकर बुजुर्गों और दिव्यांगों का सहारा बने, 18 वर्ष से कम उम्र के एनसीसी के बच्चों का भी सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ अर्पित गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्रा, सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह, बीएसए संजय तिवारी आदि मौजूद रहे