{"_id":"61cca9604e167c653339d56c","slug":"mother-of-two-take-poison-with-boyfriend-both-died-amethi-news-lko6111289119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों की मां व उसके प्रेमी ने खाया विशाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों की मां व उसके प्रेमी ने खाया विशाक्त पदार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा हुलासी के एक युवक और एक विवाहिता ने मंगलवार देर रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों घर से तीन सौ मीटर दूर सीवान में तड़पते मिले। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजन दोनों को गंभीर हालत में अलग-अलग जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा हुलासी निवासी धर्मराज यादव की 32 वर्षीय पत्नी मंजू देवी और गांव निवासी दीपक बाजपेई (23) मंगलवार रात 10 बजे घर से 300 मीटर दूर सीवान में जहर खाने के बाद गंभीर हालत में तड़प रहे थे। हालत गंभीर होने के बाद दीपक ने फोन कर जहर खाने की जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। जानकारी के बाद पहुंचे दोनों के परिवारीजन आनन फानन दोनों को अलग-अलग वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मंजू की मौत हो गई, जबकि चिकित्सकों ने दीपक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रायबरेली जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक की भी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह उपनिरीक्षक विधानचंद्र यादव गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर सल्फास की चार डिब्बी मिली है। इलाके में चर्चा है कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में अभी कोई तहरीर नही मिली है। मृतक मंजू का पोस्टमॉर्टम गौरीगंज और दीपक का पोस्टमार्टम रायबरेली में हुआ है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
मंजू का पति धर्मराज दिल्ली में नौकरी करता है। दिल्ली में ही मंजू से उसकी मुलाकात हुई और बाद में दोनों ने विवाह कर लिया। मंजू व धर्मराज के घर में छह वर्ष की पुत्री साक्षी और चार वर्ष का बेटा निखिल है। घटना की रात पति धर्मराज, ससुर श्रीनाथ, सास व बच्चे घर में सो रहे थे। दीपक बाजपेई अविवाहित था, वो घर पर रहकर खेती आदि का कार्य करता था।
गांव में चर्चा है कि दीपक को लेकर धर्मराज और मंजू के बीच पिछले कुछ दिनों से तनातनी चल रही थी। बुधवार को धर्मराज अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर दिल्ली जाने वाला था। इसके पहले दोनों ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी।