{"_id":"643c383d2d845bbd4a05d3b1","slug":"mosque-wership-today-amethi-amethi-news-c-13-1-187216-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मस्जिदों में आज होगी विशेष इबादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मस्जिदों में आज होगी विशेष इबादत
Sun, 16 Apr 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (अमेठी)। जैसे-जैसे रमजान की तारीख आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे रोजेदारों की इबारत में इजाफा हो रहा है। रोजेदार सबीना, अलविदा जुमा और ईद की तैयारियों में व्यस्त है। रमजान शरीफ के अंतिम चरण में रोजा इफ्तार पार्टी व रोजा कुशाई आयोजन भी अपने चरम पर है।
रविवार को रमजान शरीफ का 25 रोजा बीतने वाला है। ईद त्योहार में चार व पांच दिन शेष बचे हैं। रमजान शरीफ के इस अंतिम अय्याम में सोमवार को 26 रमजान को 27वीं शब मस्जिदों पर विशेष इबादत होगी और अंत में सबीना का भी आयोजन होगा।
इसमें रोजा और रमजान को अलविदा का पैगाम दिया जाएगा। मस्जिदों पर रात भर इबादत करने वालों और एतेकाफ में बैठे रोजदारों के लिए लोग मस्जिदों पर विशेष पकवान भी पहुंचाएंगे। 29 रमजान को अलविदा जुमा होगा जिसमें लोग हजारों की संख्या में जामा मस्जिद सहित नगर की दो दर्जन मस्जिदों पर अकीदतों ऐहतराम के साथ अलविदा जुमा की नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन
यदि 29 रमजान को ही ईद का चांद हो गया तो दूसरे दिन शनिवार को ईद होगी। शबीना, अलविदा और ईद की तैयारी में लोग रविवार को व्यस्त रहें। नगर की बाजार और दुकानों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। 25 रमजान की शाम रोजेदारों ने बस अड्डा, वाहबगंज व खरका में फल और रेडिमेड इफ्तारी की भी जमकर खरीदारी की।