{"_id":"5fff3c178ebc3e32d3444247","slug":"modern-farming-tips-given-to-farmers-amethi-news-lko559717260","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दिए गए आधुनिक खेती के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दिए गए आधुनिक खेती के टिप्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर/शाहगढ़ (अमेठी)। कृषि के साथ पशुपालन व बागवानी के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए बुधवार को शाहगढ़, तिलोई, अमेठी व जगदीशपुर में कृषि मेला/प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जगदीशपुर में राज्यमंत्री ने मेले का उद्घाटन किया। मेले में विभागों ने स्टॉल के माध्यम से योजना की जानकारी देेने के साथ लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।
जगदीशपुर में राज्यमंत्री सुरेश पासी तो अमेठी में विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह व अन्य ब्लॉकों में जनप्रतिनिधियों ने मेले का उद्घाटन किया। मेले में कृषि विभाग के साथ उद्यान, मत्स्य, ग्राम्य विकास समेत अन्य विभागों ने स्टॉल के माध्यम से किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। जानकारी के साथ विभागों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।
मेले में किसानों को खेती-किसानी के साथ पशुपालन, बागवानी, कृषि आधारित उद्योग व अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेतीबाड़ी की जानकारी देते हुए जैविक उर्वरक का प्रयोग करने, मृदा परीक्षण कराकर उर्वरक का प्रयोग करने तथा दवा व उर्वरक प्रयोग की विधि बताते हुए कम लागत में अधिक उत्पादन के टिप्स दिए।
विज्ञापन
जगदीशपुर मेले में जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय व डीएचओ डॉ. बल्देव प्रसाद, अमेठी में भूमि संरक्षण अधिकारी/प्रभारी बीडीओ डॉ. हरिकृष्ण मिश्र, शाहगढ़ में नोडल जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पकंज सिंह समेत कृषि वैज्ञानिक व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।