{"_id":"62aa2ad69641ae5dd725ec55","slug":"mobile-snatcher-hit-old-aged-man-died-amethi-news-lko635363234","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी के कोरारी से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों ने बेकाबू बाइक संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गडेरी बाजार में एक बुजुर्ग दुकानदार पर चढ़ा दी। बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गडेरी निवासी राम सुमेर विश्वकर्मा (50) गडेरी चौराहे के पास सड़क के किनारे दुकान सब्जी की दुकान लगाते हैं। बुधवार शाम अमेठी-धनापुर मार्ग पर अमेठी की ओर से दो बाइक आ रही थी। इसी बीच एक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। गडेरी में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान पर बैठे रामसुमेर पर चढ़ गई।
दुर्घटना में दुकानदार की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इसी बीच पीछे आ रही बाइक वाले एक युवक ने बताया कि पटरी दुकानदार पर बाइक चढ़ाने वाले बदमाश घाघूघार गांव के पास से मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। घटना से नाराज लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
एक घंटे बाद एसएचओ अमेठी उमाकांत शुक्ल व एसएचओ संग्रामपुर परशुराम ओझा मौके पर पहुंचे, जिसके बाद लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। संग्रामपूर एसएचओ परशुराम ओझा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।