{"_id":"6154ae9d8ebc3e626637c504","slug":"mla-raised-the-demand-for-a-bridge-over-the-malti-river-amethi-news-lko5978640193","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने उठाई मालती नदी पर पुल की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने उठाई मालती नदी पर पुल की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। भादर ब्लॉक के अमटाही से होकर बहने वाली मालती नदी पर पुल निर्माण को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय विधायक ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिलकर पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। विधायक ने 17 किलोमीटर लंबे अमेठी-किठावर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के अलावा नैनहा बर्तली से पूरबगांव तक नई सड़क का निर्माण कराने का भी अनुरोध किया है।
जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली मालती नदी अमेठी विधानसभा क्षेत्र के भादर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमटाही के समीप से होकर गुजरती है। इस नदी पर गांव के पास पुल की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर कई बार जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन भी दिया लेकिन वह कभी पूरा नहीं हुआ। एक बार फिर मालती नदी पर पुल निर्माण की उम्मीद जगी है।
गौरतलब है कि जिले की बड़ी बाजार टीकरमाफी और प्रतापगढ़ जिले की बड़ी बाजार अंतू को जोड़ने के लिए यह सबसे नजदीक रास्ता है। हालांकि नदी पर पुल न होने से लोगों को आठ किलोमीटर की सीधी दूरी पूरी करने के लिए 17 किलोमीटर चलना पड़ता है।
विज्ञापन
लोगों की परेशानी की यह स्थिति तब है जब टीकरमाफी बाजार से अमटाही तक चार किलोमीटर पक्की सड़क और नदी के दूसरी ओर शंकरगढ़ से होकर अंतू बाजार तक चार किलोमीटर पक्की सड़क भी बनी है।
स्थानीय लोगों की मांग और समस्या को देखते मंगलवार को स्थानीय विधायक गरिमा सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मालती नदी पर पुल निर्माण की जल्द स्वीकृति दिए जाने एवं निर्माण शुरू कराने का अनुरोध किया ताकि स्थानीय लोगों को लाभ मिल सके।
क्षेत्रीय विधायक ने सीएम से 17 किलोमीटर लंबे अमेठी किठावर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराने का अनुरोध किया। विधायक ने नैनहा बर्तली से पूरबगांव प्राथमिक विद्यालय तक नई सड़क बनवाए जाने की भी मांग की।
विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह ने बताया कि नदी पर पुल एवं सड़क निर्माण के संबंध में सीएम से मुलाकात की गई है। उन्होंने जल्द स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया है।