फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MLA hit a six on the first ball itself

Amethi News: विधायक ने पहली बॉल पर ही लगाया छक्का

Mon, 20 Jan 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
MLA hit a six on the first ball itself
गौरीगंज आईटीआई के समीप ​स्थित खेल मैदाल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाते विधायक राक
अमेठी सिटी। विकास भवन के बगल आईटीआई स्थित खेल मैदान परिसर में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पहली बाॅल पर ही छक्का मार दिया, जिससे दर्शकों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।
विज्ञापन



वहीं, करीब एक ओवर के दौरान विधायक को कोई भी क्रिकेट खिलाड़ी आउट नहीं कर सका। विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पहला मैच दूंदीपुर और मुंशीगंज टीम के बीच हुआ। दूंदीपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
विज्ञापन




वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंशीगंज की टीम ने 10 ओवर में 94 रनों का लक्ष्य दिया। मुंशीगंज टीम के गुलशन ने 49 रनों की नाबाद पारी खेली। दूंदीपुर की टीम ने मात्र नौ ओवर में मैच जीत लिया। इस दौरान आयोजक अर्पित सिंह, सत्यम सिंह, सिंकू सिंह, आशुतोष, निखिल सिंह, दिलीप, दीपेंद्र आदि मौजूद रहे।

मोटरबोट मे बैठकर पौंग झील का भ्रमण का लुत्फ़ उठाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू।

मोटरबोट मे बैठकर पौंग झील का भ्रमण का लुत्फ़ उठाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed