फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Minor booms, crops submerged

माइनर उफनाई, फसलें हुईं जलमग्न

Fri, 31 Dec 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Minor booms, crops submerged
42 : संग्रामपुर : माइनर की पटरी दुरुस्त कर फसल बचाने में जुटे किसान। -संवाद - फोटो : AMETHI
संग्रामपुर (अमेठी)। रेल ट्रैक दोहरीकरण कार्य के लिए मिसरौली माइनर में मिट्टी डाल कर ब्लॉक कर दिया गया है। माइनर ब्लॉक होने से शुक्रवार को माइनर उफना गई। माइनर उफनाने से फसल के साथ पानी गांव तक पहुंच गया। खेतों व गांव में पानी देख ग्रामीण परेशान हो गए। किसान ठंड में फसल सहेजने में जुटे हैं तो माइनर ब्लॉक होने से उनमें आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

संग्रामपुर क्षेत्र के मिसरौली रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन दोहरीकरण के चलते मिसरौली माइनर को मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है। गुरुवार की रात माइनर में पानी छोड़ा गया। पानी जब मिसरौली स्टेशन के समीप पहुंचा तो माइनर आगे बंद होने से पानी खेतों की तरफ बहने लगा। खेतों में पानी आने से आसपास की फसलें जलमग्न होने लगीं।
विज्ञापन

लोगों के घरों में पानी घुसने लगा। शुक्रवार सुबह जब किसान व ग्रामीण सो कर उठे तो गांव के साथ फसल जलमग्न दिखी तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों का कहना था कि अगर माइनर में पानी नहीं बंद हुआ तो लगातार पानी बढ़ेगा और फसलें पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार रात तक स्थिति और खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरीकरण निर्माण के चलते माइनर के ऊपर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते नहर को ब्लॉक कर दिया गया है। माइनर ब्लॉक होने से प्रभावित हो रही फसल से किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है।
नष्ट हो रही मेहनत से तैयार फसल
किसान अशोक कोरी ने बताया कि आलू की फसल तैयार थी। दो दिन बाद आलू खोदने की तैयारी थी। फसल जलमग्न हो गई। पानी बढ़ता चला जा रहा है। अब पूरी फसल नष्ट हो जाएगी। निर्मला देवी ने कहा हम किसानों की कोई सुनने वाला कोई नहीं है। कई बार फोन कर के अधिकारियों को बताया गया कि माइनर आगे से ब्लॉक है। इसमें पानी नहीं छोड़ा जाए।

लेकिन अधिकारियों द्वारा पानी छोड़ दिया। किसान राम पियारे ने बताया कि पानी बंद करने के लिए इस ठंड में सुबह से लगे हैं। पानी का बहाव ज्यादा है, अब तो गेहूं की फसलें भी डूब जा रही हैं। पानी अगर न रोका गया तो स्थिति और खराब हो जाएगी। किसान डीडी गुप्ता ने बताया कि इस बार आलू की फसल हर बार से अच्छी थी। इस बार मुनाफा भी अच्छा मिलता पर माइनर उफनाने से तैयार फसल नष्ट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed