फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   middle aged man murdered by axe

कुल्हाड़ी व बांके से काटकर अधेड़ की हत्या 16-58-36

Thu, 17 Mar 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
middle aged man murdered by axe
कुल्हाड़ी व बांके से काटकर अधेड़ की हत्या
विज्ञापन

- हत्या के बाद सरसों के खेत में फेंका शव, मृतक की पत्नी व उसके देवर पर हत्या का आरोप
- दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, बाजार शुुकुल थाना क्षेत्र के महोना की घटना
फोटो संख्या-13
संवाद न्यूज एजेंसी
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाने के पूरे फल्लू पांडेय मजरे महोना गांव निवासी एक अधेड़ की कुल्हाड़ी व बांके से काटकर हत्या करने के बाद उसका शव सीवान स्थित खेत में फेंक दिया। मंगलवार देर रात अधेड़ का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक के भाई ने भाभी पर व अपने छोटे भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर मृतक की पत्नी व उसके छोटे भाई को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।
बाजार शुकुल थाने के पूरे फल्लू पांडेय मजरे महोना गांव निवासी राकेश कुमार पांडेय (45 ) जगदीशपुर इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित प्राइवेट यश लाल कंपनी में काम करता था। मंगलवार को भी वह ड्यूटी पर गया था। मंगलवार देर शाम राकेश का शव गांव के बाहर सीवान स्थित एक सरसों के खेत में लहूलुहान दशा में मिला। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना राकेश के परिवारीजनों को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राकेश कुमार पांडेय के भाई अजय कुमार पांडेय ने अपनी भाभी सावित्री पांडेय व छोटे भाई अंकित पांडेय पर कुल्हाड़ी व बांके से हत्या कर शव को खेत में फेंक देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अजय कुमार पांडेय की तहरीर पर मृतक की पत्नी सावित्री व उसके मृतक के छोटे भाई पर केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने के साथ ही पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। राकेश पांडेय के परिवार में पत्नी सावित्री देवी के साथ पुत्री प्रिया व पुत्र आदर्श पांडेय व आदित्य पांडेय हैं। पिता की मौत व मां पर हत्या करने का आरोप लगने के बाद बच्चों का रो-रोकर हाल-बेहाल है। ग्रामीण घटना से हतप्रभ हैं। भाभी व देवर के बीच लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग को ग्रामीण हत्या की वजह बता रहे हैं। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने मृतक की पत्नी व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किए जाने तथा दोनों को हिरासत में लेने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed