फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Message of self-reliance given to women

Amethi News: महिलाओं को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

Mon, 20 Oct 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Message of self-reliance given to women
अमेठी सिटी। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। गौरीगंज में महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और छात्राओं को निडर होकर अपनी बात रखने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन



महिला बीट अधिकारियों ने गांवों, कस्बों और विद्यालयों में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया और उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस और 102 स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन



चौपाल में साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा केंद्रों की भूमिका और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की गई। पंफलेट बांटकर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना और समाज में सुरक्षा व सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed