फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Message given for voting

Amethi News: शत प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

Wed, 15 May 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 15 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Message given for voting
रैली निकालते बच्चे
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मंगलवार को परिषदीय स्कूलों में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के जरिए लोगों को शत प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

गौरीगंज के प्राथमिक स्कूल सारीपुर में मंगलवार को प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा तिवारी की मौजूदगी में छात्राओं ने रंगोली बनाने के बाद में स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद मतदाता जागरूकता गोष्ठी हुई। बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन

बाजार शुकुल के प्राथमिक विद्यालय महोना पश्चिम प्रथम में शिक्षक एसके पांडेय की देखरेख में बच्चों ने मतदाता जागरूकता के तहत मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुसाफिरखाना के सूरपुर काशीपुर में रंगोली, बाजार शुकुल के मदद्पुर में पत्र लेखन प्रतियोगिता हुई। मॉडल प्राइमरी स्कूल जाफरगंज में मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेटुआ के कंपोजिट स्कूल नौगरिवां में शिक्षक धीरेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में बच्चों ने पेंटिंग बनाने के साथ भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बच्चों की मदद से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed