{"_id":"6ac69cf73836279d090320f3","slug":"memorandum-submitted-opposing-proposed-charges-on-upi-amethi-news-c-96-1-ame1002-177543-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में सौंपा ज्ञापन
Thu, 08 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते व्यापार मंडल पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
अमेठी सिटी। दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित ट्रांजैक्शन शुल्क के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और इसे वापस लेने की मांग की।
व्यापारियों ने कहा कि कारोबारी पहले से ही विभिन्न करों का भार उठा रहे हैं, ऐसे में यह अतिरिक्त शुल्क लागू होने से छोटे-मध्यम व्यापारियों की लागत बढ़ेगी और डिजिटल भुगतान पर भी असर पड़ेगा। जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि यूपीआई रोजमर्रा के लेन-देन का प्रमुख माध्यम है, इसलिए व्यापारियों को इस प्रस्तावित शुल्क से पूरी तरह मुक्त रखा जाए ताकि डिजिटल भुगतान का चलन बिना किसी बाधा के जारी रह सके।