फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Melting increased with dense fog

Amethi News: घने कोहरे के साथ बढ़ गई गलन

Sun, 18 Jan 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Melting increased with dense fog
गौरीगंज कस्बे में शनिवार सुबह छाए कोहरे के बीच निकलते वाहन। -संवाद
अमेठी सिटी। माघ के दूसरे पखवाड़े में मौसम लगातार करवट ले रहा है। शनिवार सुबह जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के बीच चल रही पछुआ हवा से गलनभरी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। ठंड से लोग कांपते रहे। दृश्यता बेहद कम रहने से आवागमन प्रभावित हुआ। स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और राहगीर परेशान रहे। 
विज्ञापन



गौरीगंज मुख्यालय से गुजरने वाले हाईवे पर दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। वाहन चालकों ने हेडलाइट जलाकर सतर्कता बरती। ट्रक, बस, कार और दो पहिया वाहन कई स्थानों पर रेंगते नजर आए। दिन चढ़ने पर सुबह करीब 11 बजे तेज धूप निकली, जिससे कुछ समय राहत महसूस हुई, मगर पछुआ हवा से गलन बनी रही। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी कोहरा छाया रह सकता है। तापमान सामान्य से नीचे बना रहने और पछुआ हवा चलने के संकेत हैं। पाले की आशंका बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं, आलू, सरसों, चना और सब्जी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed