फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   massive fire broke out at shoe warehouse in Amethi burning goods worth 10 lakh rupees

Amethi News: जूतों के गोदाम में लगी भीषण आग, 10 लाख का सामान जला; फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 21 Oct 2025 11:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 11:57 AM IST
सार

अमेठी में जूतों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से 10 लाख का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
massive fire broke out at shoe warehouse in Amethi burning goods worth 10 lakh rupees
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अमेठी में सोमवार की रात जूतों के गोदाम में आग लग गई। घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग की लपटें देख लोग घरों से बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


घटना आर्य समाज स्कूल के पास गुड़मंडी की है। यहां के निवासी राजेंद्र गुप्ता के मकान में संग्रामपुर निवासी राजेश शुक्ल की जूते-चप्पलों की गोदाम थी। सोमवार की आधी रात करीब 1 बजे गोदाम में आग लग गई। दीपावली पर्व के चलते बाजार आवाजाही कम होने से घटना का पता तुरंत नहीं चल सका। कुछ देर बाद जब लपटें उठने लगीं तो आसपास के लोगों ने देखा और मकान मालिक को सूचना दी।  
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। इस दौरान एहतियात के तौर पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई थी। आग से गोदाम में रखे जूते, चप्पल, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान जल गया। अनुमान है कि करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed