फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Marudhar Express will run on the track from Thursday

गुरुवार से ट्रैक पर दौड़ेगी मरुधर एक्सप्रेस

Mon, 14 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Marudhar Express will run on the track from Thursday
अमेठी। जोधपुर से वाराणसी के बीच की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए रेल विभाग ने बंद पड़ी मरुधर एक्सप्रेस का संचालन बहाल कर दिया है। ट्रेन आगरा, कानपुर के रास्ते जोधपुर से वाराणसी के बीच संचालित होगी। ट्रेन का संचालन हफ्ते में मात्र एक दिन (गुरुवार) ही होगा।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण काल में 22 मार्च से शुरू हुई लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक के यात्रियों की परेशानी धीरे-धीरे कम हो रही है। ट्रैक पर सात जोड़ी ट्रेन संचालित करने के बाद विभाग ने यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए अप/डाउन जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस का संचालन बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग का निर्देश मिलने के बाद ट्रेन के आरक्षित टिकटों की बुकिंग का काम शुरू हो गया है। ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद जोधपुर, आगरा, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ के साथ वाराणसी के बीच पड़ने वाले स्टेशन के यात्रियों की यात्रा आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन गौरीगंज व अमेठी स्टेशन पर प्रत्येक गुरुवार को सुबह वाराणसी की तरफ तो शाम को जोधपुर की तरफ स्टेशन पर ठहराव के साथ रवाना होगी। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संचालन का निर्देश मिलने के बाद टिकटों की बुकिंग का कार्य शुरू होगा। ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद कानपुर व आगरा के साथ ट्रैक के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा होगी तो विभाग की आय में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed