फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman found hanging in a wedding dress

शादी के जोड़े में फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Sat, 06 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging in a wedding dress
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सकरावा गांव में शनिवार को मायके से आई विवाहिता का शादी के जोड़े में कमरे के अंदर फंदे से शव लटकता मिला। विवाहिता का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाना क्षेत्र के सकरावा निवासी विशाल की शादी सात मई 2021 को प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थानाक्षेत्र के कुंभी गांव निवासी दीपा से हुई थी। शुक्रवार को किसी बात से नाराज दीपा भाई को बुलाकर उसके साथ मायके चल गई थी। शनिवार सुबह दीपा के पिता दीपा को लेकर सकरावा पहुंचे और समझा-बुझाकर पुत्री को ससुराल छोड़कर अपने घर चले गये। शनिवार दोपहर बाद दीपा का शव कमरे में शादी का जोड़ा पहने फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

दीपा को फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मचा गया। चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दीपा के मृत होने की सूचना उसके मायके में दी। फिलहाल मायके के पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अजीत विद्यार्थी ने बताया कि विवाहिता का शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed